रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Pasha Sharab nasht Gopalganj police ke karyvahi sidhwalia Thana Kshetra Sharab Mafia mein hadkump Bihar Gopalganj,= सिधवलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही चुनाव से पहले
परसौनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 550 लीटर पाश नष्ट — शराब माफिया फरार
Bihar Gopalganj सिधवलिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष सोमदेव झा के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान परसौनी गांव से लगभग 30 टीन करीब 550 लीटर पाश को नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया और सभी धंधेबाज मौके से फरार हो गए।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परसौनी गांव में कुछ लोग देशी शराब बनाने का अवैध धंधा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बड़ी मात्रा में पाश बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ लोग भागने में सफल रहे, जिनकी पहचान की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शराब निषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है ताकि शराब माफियाओं की कमर तोड़ी जा सके। पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। इस
थाना अध्यक्ष ने शराब माफिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि शराब का कारोबार कहीं भी हो प्रशासन पहुंचकर कार्यवाही करेगी समय रहते थाना क्षेत्र का इलाका
छोड़ दे अन्यथा सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

