Bihar गोपालगंज के हाईवे से बालू से लद्दाख ट्रक चोरी

1002165356.jpg

Midiahaus rima kumai Bihar Gopalganj=गोपालगंज एनएच-27 से बालू लदा ट्रक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Gopalganj जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर स्थित एनएच-27 से बालू लदा एक ट्रक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। ट्रक मालिक द्वारा काफी खोजबीन के बाद वाहन का पता नहीं चलने पर महम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार सिधवलिया थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव निवासी ट्रक मालिक नंदलाल राय का ट्रक बालू लेकर कुशहर बालु मंडी पहुंचा था। चालक बुधवार की शाम करीब आठ बजे ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर भोजन करने अपने घर चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रक चोरी कर लिया।

बृहस्पतिवार की सुबह जब वाहन के ड्राइवर ट्रक के पास पहुंचे तो वह गायब मिला। इसके बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें रात 12:49 बजे दो बाइक सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध रूप से कैद हुई हैं। वाहन चोरी कर ले जाते दीख रहे हैं।

नंदलाल राय ने बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम भी लगा हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार ने बताया कि वाहन मालिक द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच के लिए महम्मदपुर थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही ट्रक बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *