रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house
Bihar Gopalganj
Chunav
shantipurn ko Lekar Sadak per nirbhik hokar matdan karne ki appeal,Bihar Gopalganj= जिले में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सख्त रुख अपनाए हुए है। शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से सदर 2एसडीपीओ राजेश कुमार ने जिले के सिधवलिया अनुमंडल के हाईवे से जुड़ी विभिन्न थाना क्षेत्रों में बनाए गए चेकपोस्टों और प्वाइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था को मजबूत करने तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने अवैध शराब, नकदी, हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए नियमित जांच अभियान चलाने का भी आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव प्रक्रिया में सहयोग दें ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाया जा सके।

