गोपालगंज के सीआईडी की मौत बिहार के अरवल में ड्यूटी के दौरान

1002105428.jpg

Bihar,Midiahaus rima kumai Bihar arwal Gopalganj=ड्यूटी के दौरान लू लगने से गोपालगंज के सीआईडी सब इंस्पेक्टर की मौत, गांव में शोक

Gopalganj,गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलोपुर गांव निवासी सीआईडी सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह की अरवल में ड्यूटी के दौरान लू लगने से शनिवार को मौत हो गई। वे दरोगा सिंह के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल अरवल के लिए रवाना हो गए।

अरवल पुलिस मुख्यालय

से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश सिंह ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हॉल हेडक्वार्टर डीएसपी हरीश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को शहर स्थित सीआईडी कार्यालय में दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ गोपालगंज के मंगलोपुर गांव भेजा जाएगा। उनके सम्मान में अधिकारियों के साथ पुलिस के जवान भी रहेंगे

स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना गोपालगंज पुलिस और परिजनों को

    दी। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सीआईडी विभाग द्वारा अंतिम विदाई की तैयारी की जा रही है। सुरेश सिंह की मौत की खबर से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

अरवल में ड्यूटी के दौरान लू लगने से सीआईडी सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह

की मौत

रविवार को सीआईडी कार्यालय में श्रद्धांजलि के बाद गांव भेजा जाएगा पार्थिव शरीर

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, परिजन पहुंचे अरवल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *