Bihar Gopalganj बकाया वसूली में गई टीम पर हमला, जेई गंभीर रूप से घायल

1001921804.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=बकाया वसूली में गई टीम पर हमला, जेई गंभीर रूप से घायल
बकाया वसूली के दौरान जेई पर जानलेवा हमला
बिजली चोरी का मामला पहले से था दर्ज
6.28 लाख रुपये से

अधिक की राजस्व क्षति
गोपालगंज सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में बुधवार को बिजली विभाग की राजस्व वसूली टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें झझवा पावर सब स्टेशन के जू

नियर इंजीनियर (JE) सारिक आत्रीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जेई अपनी टीम के साथ दीपक कुमार पांडे के घर बकाया वसूली के लिए पहुंचे थे। उपभोक्ता के खिलाफ 4 जनवरी 2026 को बिजली चोरी का मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका था।

इसके बावजूद बिना बकाया जमा किए खंभे से एलटी लाइन जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान जब जेई अवैध कनेक्शन हटाकर वापस लौटने लगे, तभी आरोपी दीपक कुमार पांडे, उनके पुत्र और अन्य लोगों

    ने उन्हें जबरन सड़क से खींचकर घर के अंदर ले लिया और फाइबर ब्लॉक से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
    इस दौरान मीटर रीडर साजिद अली द्वारा बनाए जा रहे वीडियो को भी जबरन डिलीट कराया गया और टीम को जान से मारने की

      धमकी दी गई। घटना के दौरान एक कर्मी किसी तरह दीवार फांदकर भाग निकला और थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
      घायल जेई को सिधवलिया स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
      थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
      घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ रंजन कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) मोहम्मद इकबाल अंजुम ने भी

    • घटनास्थल का जायजा लिया सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 राजेश कुमार से मिलकर और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *