रवि रंजन कुमार महेंद्र
Media house
Bihar
Gopalganj Lagi Aag Dimple ki gadi pahunchi Bihar Gopalganj=विजयीपुर में भीषण आग, विंध्यवासिनी एंटरप्राइजेज की दुकान में लाखों का सामान जलकर राख
गोपालगंज जिले के
राजन वर्मा की बताई जा रही है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के
अनुसार, देर रात अचानक दुकान से धुआँ और लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल जुटकर बाल्टी और पाइपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
-
और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुके थे।
घटना की सूचना मिलने पर विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी दी। फिलहाल नुकसान का सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सका है, परंतु दुकानदार राजन वर्मा के अनुसार आग में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि अगर आग पर काबू पाने में थोड़ी और देर होती तो आसपास के अन्य घरों और दुकानों तक लपटें फैल सकती थीं। समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ
और तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

