Raviranjankumar mahendra Midiahaus Bihar gopalganj=थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड:
55 लाख का मुकुट गायब, मास्क लगाए दो आरोपी CCTV में कैद
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि दोनों आरोपी दान पेटी को रस्सी के सहारे लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोर सुनियोजित तरीके से मंदिर में दाखिल हुए और गर्भगृह तक पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है या फिर अपराधी बेहद शातिर थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अवधेश दीक्षित स्वयं थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे और गर्भगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और जांच शुरू कराई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते से मंदिर में आए और चोरी के बाद कहां तक पहुंचे। मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एसपी ने स्पष्ट कहा है
कि यदि जांच के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी या सुरक्षा कर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मंदिर परिसर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि थावे दुर्गा
-
मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में इस चोरी की घटना से भक्तों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को
-
गिरफ्तार कर चोरी गए सभी सामान बरामद किए जाएंगे।

