Bihar gopalganj थावे मंदिर परिसर से मां दुर्गा के सिंगर और सामग्री चोरी

1001560854.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Breaking news Gopalganj=#thawe#mandir#chori
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोना-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

Bihar gopalganj
बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठ

  • थावे दुर्गा मंदिर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के अंदर घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोना-चांदी का मुकुट

    , हार सहित कई कीमती आभूषणों की चोरी कर ली। इतना ही नहीं, चोरों ने मंदिर परिसर में बने लॉकर को तोड़कर भी नकदी व अन्य बहुमूल्य सामान पर हाथ साफ किया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही

      मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारियों और

        श्रद्धालुओं ने जब मंदिर के गर्भगृह की स्थिति देखी तो सभी स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए।

        सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर परिसर को घेराबंदी कर

        जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

        पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने इस घटना को लेकर ग

      • हरी चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में घटना को लेकर गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है।

        गौरतलब है कि थावे दुर्गा मंदिर न केवल बिहार बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में इस तरह की चोरी की घटना ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने भरोसा

        दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिस रहसू भगत के बुलावे पर मां पहुंचे थे थावे में थावे भवानी कहलाई राजा का हुआ था नास उस मां के मंदिर से उसके सिंगर के समान ही चोरी हो गए

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *