थावे मीरगंज पथ पर तीन गाड़ियों की टक्कर एक की मौत बस यात्री एक दर्जन घायल

1001561333.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=घने कोहरे में बड़ा सड़क हादसा

  • थावे–मीरगंज मार्ग पर तीन गाड़ियों की टक्कर, एक की मौत, दर्जनों घायल

    Gopalganj थावे–मीरगंज मुख्य सड़क पर की सुबह घने कोहरे के कारण

  • एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान घने कोहरे के कारण पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी चालक को आगे का दृश्य स्पष्ट नहीं दिख सका और वह नियंत्रण खो बैठा। परिणामस्वरूप वह पहले से दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक से टकरा गई। देखते ही देखते एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।

    हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी समेत कई यात्री घायल हो गए। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस तत्काल

    मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है, जबकि घायलों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

    दुर्घटना के कारण थावे–मीरगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और कम दृश्यता सामने आ रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने

      वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में धीमी ग

    1. ति से वाहन चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *