यात्री बस दुर्घटना के शिकार 20 घायल महाराजगंज में

1001196258.jpg

अगया पुल पर तीन बसों की टक्कर, 20 यात्री घायल

Bihar Siwan maharajganj =महराजगंज

    अगया पुल पर सोमवार को तीन बसों की आमने-सामने टक्कर में करीब 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, राप्तीनगर डिपो की बस गोरखपुर से महराजगंज आ रही थी, जबकि महराजगंज डिपो की बस गोरखपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान महराजगंज डि

    1. पो की ही एक अन्य बस के चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही राप्तीनगर डिपो की बस से टकरा ग

      या। देखते ही देखते तीनों बसें आपस में भिड़ गईं।

      हादसे में चालक अनिल कुमार और कृष्णा के पैर टूट गए, जबकि यात्रियों में वीरेंद्र चौहान, अमरनाथ, सुमन, आरती, रामधनी, रामप्रसाद, उतरी चंद, गोरख अग्रहरी, मानती देवी, अंजू अग्रहरि, उमंग अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, इस्लाम, नाथू सहित 20 लोग घायल हो गए।

      घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है और सभी यात्रियों का इलाज चल रहा है। शेष यात्रियों को अन्य बसों से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *