रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=बिहार पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, भक्तों की उमड़ी भीड़, 96 चक्का ट्रक से हो रहा परिवहन
आखिरकार बिहार की
-
धरती पर दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंच ही गया। तमिलनाडु से
- करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, बरौली विधायक मंजीत सिंह, उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
बताया जा रहा है कि इस विशाल शिवलिंग का वजन लगभग 210 मीट्रिक टन है। इसके अत्यधिक वजन और आकार को देखते हुए इसे विशेष रूप से तैयार किए गए 96 चक्का वाले ट्रक पर लोड कर लाया गया है। यह अपने आप में एक अद्भुत और दुर्लभ दृश्य है, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोग उमड़ रहे हैं।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी वाहन की आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। शिवलिंग को ले जाने की प्रक्रिया बेहद सावधानी से की जा रही है ताकि किसी प्रकार की बाधा या दुर्घटना न हो।
जानकारी के अनुसार, आगामी 7 तारीख को इस विशाल शिवलिंग के डुमरिया पुल पार करने की संभावना है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मार्ग की तकनीकी जांच के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की तैयारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसको लेकर खासा उत्साह देखने कोमिल रहा है। लोगों का मानना है कि दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का बिहार आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है और इससे धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी। पूरे क्षेत्र में “हर हर महादेव” के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
-
पूर्वी चंपारण के लिए रवाना हुआ यह विशाल शिवलिंग बिहार में प्रवेश करते ही श्रद्धा और आस्था का केंद्र बन गया है। जैसे ही शिवलिंग बिहार पहुंचा, उसे देखने और पूजा-अर्चना

