रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj गोपालगंज में डीएसपी सह
-
साइबर थानाध्यक्ष का औचक निरीक्षण, रात्रि गश्ती व ड्यूटी व्यवस्था की हुई जांच
- में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। डीएसपी ने टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि आपसी समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निरीक्षण का उद्देश्य केवल जांच नहीं, बल्कि व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
इस औचक निरीक्षण से साफ है कि पुलिस प्रशासन जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी तरह की चूक पर कड़ी कार्रवाई की
गोपालगंज से एक अहम खबर
-
सामने आई है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अवंतिका दिलीप कुमार ने मांझा, माधोपुर और बरौली थाना का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता देखी गई और थानों में मौजूद पदाधिकारियों में हलचल रही।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने सबसे पहले थानों की रात्रि गश्ती व्यवस्था की गहन जांच की।
उन्होंने रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित किया कि गश्ती सही ढंग से हो रही है या नहीं। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों की भी बारीकी से समीक्षा की गई। ओडी (आउट ड्यूटी) चेकिंग के दौरान उन्होंने लंबित मामलों, फरार अभियुक्तों की स्थिति और हाल के आपराधिक घटनाओं की जानकारी ली।
डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी सतर्क और जिम्मेदार रहें। साथ ही साइबर अपराधों को लेकर भी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने और शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान बरौली थाना

