रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार्बाइन व पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Bihar Gopalganj
ना क्षेत्र के तुरकहा गांव के समीप की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियारों के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस की एक टीम मौके पर रवाना हुई और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीम को गांव के पास एक संदिग्ध युवक दिखा, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे धर-दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कार्बाइन, एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हथियार इतने घातक थे कि किसी भी बड़ी वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक के रूप में की गई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह बड़ी सफलता हाथ लगी
-
पहचान की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही हथियारों के स्रोत और संभावित उद्देश्यों
-
की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि हथियार किसी बड़े आपराधिक प्लान के लिए रखे गए थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भी राहत की
भावना देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

