हनुमान महायज्ञ में पहुंचे विधायक मंजीत

1001439118.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Bihar Gopalganj=चांदपरना में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ: साध्वी शशि प्रभा की कथा से श्रोता मंत्रमुग्ध विधायक मंजीत सिंह पहुंचे लिया आशीर्वाद

Gopalganj

  • सिधवलिया प्रखंड के चांदपरना गांव स्थित हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुक्रवार को यज्ञ के पांचवें दिन में उत्तर प्रदेश की सुप्रसिद्ध कथावाचिका साध्वी शशि प्रभा ने अपने प्रवचन से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। साध्वी ने कहा कि देवता हो या मनुष्य—किसी को भी अपने गुणों अथवा सामर्थ्य
      पर घमंड नहीं करना चाहिए। मनुष्य को भगवान से अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और लोककल्याण के लिए वरदान माँगना चाहिए।

      उन्होंने नारद मोह

      और विश्वमोहिनी के स्वयंबर की कथा सुनाकर बताया कि किस प्रकार नारद मुनि अपने ब्रह्मचर्य पर घमंड करने लगे थे। उनके अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने माया रचकर उन्हें बानर के मुख का रूप दे दिया, जिससे स्वयंबर में उपस्थित देवताओं ने उनकी हंसी उड़ाई। यह कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति और प्रेरणा के भाव में डूब गए।

      अपने मधुर भजनों—“कौशल्या के प्यारे राम”, “दशरथ के दुलारे राम”, “श्रीराम जय जय राम”—के माध्यम से साध्वी ने माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

      कार्यक्रम में विधायक मंजीत कुमार सिंह आशीर्वाद लेकर जनता को आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद प्यार से फिर से मौका मिला सेवा करने का मैं इसके लिए जिंदगी भर आपका आभारी रहूंगा ।सहित शंभू सिंह, हरकेश सिंह, नवलकिशोर पांडेय, हरेंद्र प्रसाद, रामशंकर

    प्रसाद, शंभू प्रसाद, ब्रजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला–पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *