जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय करेंगे मां थावे भवानी को स्वर्ण मुकुट अर्पित

1001565929.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Thawe mandir chori me Midiahaus Breaking news #jdu विधायक थावे मंदिर में करोड़ों के मुकुट चोरी के बाद बड़ा ऐलान, अमरेंद्र पांडेय करेंगे मां थावे भवानी को स्वर्ण मुकुट अर्पित

गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर से 24 घंटे पूर्व मां थावे भवानी का करोड़ों रुपये मूल्य का मुकुट एवं अन्य आभूषण चोरी होने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है। चोरी की घटना के बाद प्रशासन सक्रिय है और लगातार कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इसी बीच इस घटना से आहत होकर जनसेवक एवं समाजसेवी अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने एक सराहनीय पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार तथा पांडेय परिवार के सौजन्य से आगामी 22 दिसंबर, दिन सोमवार को सुबह 10 बजे मां थावे भवानी को सोने का मुकुट अर्पित किया जाएगा। यह मुकुट चोरी की घटना से आहत श्रद्धालुओं की भावना और माता के प्रति

    अटूट आस्था का प्रतीक होगा।

    अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि मां थावे भवानी की कृपा से ही समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दुखद घटना से उनका मन बेहद व्यथित है और इसी कारण परिवार ने यह निर्णय लिया है। वर्तमान समय में वे स्वयं को समाजसेवी और जनसेवक के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय हैं।

    थावे मंदिर परिसर में इस घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में नई उम्मीद और संतोष का भाव देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल धार्मिक आस्था म

      जबूत होती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है। मं

    1. दिर प्रशासन ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है और कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *