Bihar Cid ने 3062 लीटर विदेशी शराब के साथ दो स्कॉर्पियो जब्त, तस्करों पर कसा शिकंजा

1001567940.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र midiahaus Bihar Madhubani=मधुबनी में बड़ी कार्रवाई: 3062 लीटर विदेशी शराब के साथ दो स्कॉर्पियो जब्त, तस्करों पर कसा शिकंजा

  • मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बिहार में बाहरी राज्य से भारी मात्रा में विदेशी शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ब्यूरो ने त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई और पंडौल थाना, जिला मधुबनी के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया।

    प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 19 दिसंबर 2025 को सघन वाहन जांच के दौरान दो स्कॉर्पियो वाहनों को रोका गया। तलाशी के क्रम में दोनों वाहनों से कुल लगभग

      3062 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त कर लिया गया। शराब विभिन्न ब्रांड की बताई जा रही है, जिसे अत्यंत चतुराई से वाहनों में छिपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

      इस कार्रवाई से श

      राब तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। इस मामले में संलिप्त तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पंडौल थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

      मद्यनिषेध एवं राज्य स्वा

      पक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है। बाहरी राज्यों से शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

      बिहार पुलिस, गृह विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार ने इस सफलता के लिए अभियान दल और पंडौल थाना पुलिस की सराहना की है। अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण,

    भंडारण या परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या मद्यनिषेध विभाग को सू

  • चित करें, ताकि बिहार को नशामुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूती मिल सके।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *