रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house araria ine khabar shikshika hatyakand police ne kiya khulasa Bihar araria=गलत पहचान में ली चली एक मासूम शिक्षिका की जान — अररिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, शूटर और मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Araria अररिया
-
नरपतगंज से बड़ी खबर
अररिया जिले के नरपतगंज में बुधवार को स्कूल जाती शिक्षिका शिवानी वर्मा (25) की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महज़ गलत पहचान के कारण यह वारदात हुई, जबकि असल निशाना कोई और शिक्षिका थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते
हुए शूटर मो. मारूफ, उसके सहयोगी मो. सोहैल और हत्या की मुख्य साजिशकर्ता हुश्न आरा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अररिया एसपी ने पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि हिरासत में लिए गए शिक्षक को अब तक की जांच में पूर्णतः निर्दोष पाया गया है।
बुधवार सुबह कन्हैली मध्य विद्यालय की शिक्षिका शिवानी वर्मा अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वे कन्हैली शिव मंदिर के पास पहुंचीं, दो बाइक सवार
अपराधियों ने उन पर नजदीक से फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल शिवानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना ने पूरे इलाके में
दहशत फैला दी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसने तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तेजी से जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि हत्या किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम नहीं थी, बल्कि गलत पहचान का मामला था।
पुलिस ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता हुश्न आरा को संदेह था कि उसके पति का एक अन्य शिक्षिका से अवैध संबंध है। इसी शक के आधार पर उसने उस शिक्षिका की हत्या कराने के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी। लेकिन दोनों शिक्षिकाएं एक ही रूट से स्कूल जाती थीं और उनकी स्कूटी भी एक जैसी थी। इस कारण शूटरों ने गलती से शिवानी वर्मा को ही लक्ष्य बनाकर गोली मार
शूटर मो.
मारूफ की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई यामाहा FZ बाइक और देसी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने में जुटी है कि क्या किसी और की इ
-
समें संलिप्तता है।
शिवानी की मौत
से शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे जिले में इस बात की चर्चा है कि एक गलत पहचान ने एक निर्दोष शि
क्षिका की जान ले ली।

