Gopalganj ढोल नगाड़े के साथ चिपका इश्तेहार

1001508574.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar gopalganj =बरौली में नामजद अभियुक्तों के घर ढोल–नगाड़े के साथ इश्तेहार तामील, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोपालगंज

जिले के बरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 161/25 (दिनांक 1/06/25, धारा 109 BNS) के नामजद अभियुक्तों के घर ढोल–नगाड़े के साथ विधिवत इश्तेहार तामील किया।

इस मामले में नामजद अभियुक्त दशरथ यादव, प्रदीप उर्फ बाबा जी, और राजन यादव, सभी निवासी बतरदेह, लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद बरौली थाना पुलिस ने अभियुक्तों के घर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

  • थानाध्यक्ष अर्णिमा राणा के नेतृत्व में पहुंचे दलबल में अपर थानाध्यक्ष सुवांस कुमार भी शामिल थे। पुलिस टीम ने कानूनन निर्धारित प्रक्रिया के तहत ढोल–नगाड़े
      बजाकर गांव वालों को सूचित करते हुए इश्तेहार पढ़कर सुनाया और घर की दीवारों पर चस्पा किया।

      पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के बार-बार नोटिस देने के बावजूद अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण यह कदम उठाया गया। इश्तेहार तामील होने के बाद अब जल्द ही अभियुक्तों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है, यदि वे सरेंडर नहीं करते।

      स्थानीय लोगों की उपस्थिति में की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून से बचने की कोशिश कर रहे किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *