रवि रंजन कुमार महेंद्र
Media house Bihar18news बिहार
Gopalganj=
Bihar Shahid Jawan Naman मां भारती के वीर सपूत मोहम्मद हदीश अंसारी को शत-शत नमन 🇮🇳
गोपालगंज
जिले के विजयीपुर प्रखंड के नवका टोला निवासी वीर जवान मोहम्मद हदीश अंसारी ने आज अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह त्याग और वीरता देश की अमर गाथा में सदा-सदा के लिए स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी।
हदीश अंसारी ने अपने अदम्य साहस, निडरता और देशप्रेम से यह साबित कर दिया कि भारत माता के सपूत जाति, धर्म या क्षेत्र से ऊपर उठकर केवल देश की सेवा के
आज संपूर्ण देश, गोपालगंज की धरती और विजयीपुर का हर नागरिक उनके इस बलिदान पर गर्व महसूस कर रहा है। उनके परिजनों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और यह प्रण लेते हैं कि उनके इस अदम्य साहस को कभी भुलाया नहीं जाएगा।
जय हिन्द!
शत-शत नमन वीर सपूत मोहम्मद हदीश अंसारी

