Gopalganj के लाल नई दिल्ली के ICSI के दीक्षांत समारोह में भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि, 800 छात्रों को मिली डिग्री

1001486605.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus नई दिल्ली Bihar gopalganj= ICSI के दीक्षांत समारोह में भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि, 800 छात्रों को मिली डिग्री

नई दिल्ली। 27 नवंबर 2025 — राजधानी के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में गुरुवार को The Institute of Company Secretaries of India (ICSI) द्वारा भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री CS धनंजय शुक्ला ने की, वहीं बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा से भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान लगभग 800 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में शामिल होकर युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करना सभी के लिए गौरव का क्षण रहा। मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि

उनके परिवारों और पूरे समाज के लिए भी गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि कंपनी सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण पेशे में कदम रखने वाले युवा देश की अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट गवर्नेंस को और मज़बूत करेंगे।

अपने संबोधन के दौरान तिवारी ने ICSI की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने देश में पेशेवर शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ते हुए ईमानदारी,

पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका किसी भी संगठन के सुचारू संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

विधायक तिवारी

    ने कार्यक्रम में मिले सम्मान के लिए ICSI के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है। ICSI के पदाधिकारियों ने भी उनके योगदान और प्रेरणादायक उपस्थिति की सराहना की।
    श्री विधायक ने कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा के जनता का आशीर्वाद है, जो मुझे यह सम्मान मिलाl

    समारोह के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और ICSI को दिया।

    दीक्षांत समारोह का समापन

    राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जहां सभी विद्यार्थियों और

  1. अतिथियों ने एक स्वर में मिलकर नए भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *