Bihar टोपो लैंड पर मालिकाना हक का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, समाधान का मिला

1001776015.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=टोपो लैंड पर मालिकाना हक का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, समाधान का मिला भरोसा
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान बरौली के विधायक मंजीत सिंह ने टोपो लैंड जमीन से जुड़ा वर्षों पुराना और जनहित का महत्वपूर्ण मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि टोपो लैंड पर रहने वाले जमीन

    मालिकों को आज भी पूर्ण मालिकाना हक नहीं मिल पाया है, जिसके कारण हजारों परिवार कई बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं। विधायक ने बताया कि जमीन पर रहने और खेती करने के बावजूद लोग अपनी जमीन को बेच नहीं सकते, न ही उसे गिरवी रखकर बच्चों की पढ़ाई या बेटियों की शादी जैसे जरूरी काम कर पाते हैं।
    मंजीत सिंह ने कहा कि यह समस्या सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि टोपो लैंड पर रहने वाले लोगों को तत्काल मालिकाना हक दिया जाए ताकि वर्षों से चली आ रही परेशानी का स्थायी समाधान हो सके।
    इस मुद्दे पर

  • मंत्री विजय सिन्हा ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है और इस मामले का समाधान निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी नीति पर काम कर रही है जिससे लोगों को राहत मिल सके और उनके अधिकार सुरक्षित हो सकें।
    वहीं, इस जनहित के मुद्दे को उठाए जाने पर शिबू लाल ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह कदम अमरपुरा सहित पूरे बिहार के लोगों के लिए उम्मीद की किरण है। उनका विश्वास है कि सरकार जनता के हित में जल्द सकारात्मक फैसला लेगी।
    इस आश्वासन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों को उम्मीद है कि अब उन्हें अपनी जमीन पर पूरा हक मिलेगा और उनके जीवन की बड़ी समस्याओं का समाधान संभव हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *