रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=घर सिल करते महम्मदपुर थाना क्षेत्र में 23 लीटर विदेशी शराब के साथ उमाकांत प्रसाद गिरफ्तार
महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के
-
खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमाकांत प्रसाद के रूप में हुई है, जिसके पास से 23 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि महम्मदपुर थाना के पास अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही उत्पाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और उमाकांत प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से 23 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
गुरुवार को प्रशासन ने आरोपी के घर को सील कर दिया। उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

