रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=मोतीहारी व मुजफ्फरपुर से गोपालगंज से चोरी का स्कार्पियो बरामद एसपी विनय तिवारी,पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी गई स्कॉर्पियो बरामद, दो अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज जिले की बैकुंठपुर थाना पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 5 जनवरी को हुई स्कॉर्पियो चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में संलिप्त
पुलिस के अनुसार, चोरी गई स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास से बरामद किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने त्वरित और सटीक कदम उठाते हुए वाहन को जब्त किया। इस दौरान दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के सोनगढ़ आनंदी छपरा निवासी इब्राहिम तथा मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बलमी नन्हका निवासी अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वे किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से तो जुड़े नहीं हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। वाहन चोरी जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
एसपी ने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की
-
सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। गोपालगंज पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अ
-
पराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

