बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का आगमन मार्ग को किया गया डायवर्ट पूरी लिस्ट देख प्रशासन की

1001623365.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर गोपालगंज में यातायात डायवर्जन लागू
गोपालगंज। बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गोपालगंज आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जिला प्रशासन ने आम लोगों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।
प्रशासन से

  • प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजारी मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक एवं मौनिया चौक पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान इन प्रमुख चौराहों से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो।
    यातायात डायवर्जन के तहत सिवान–गोपालगंज मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। सिवान से गोपालगंज आने वाले वाहनों को जीगना ढाला–मीरगंज होते हुए

    कुचायकोट की ओर भेजा जाएगा। वहीं गोपालगंज से सिवान जाने वाले वाहनों को कुचायकोट–मीरगंज मार्ग का प्रयोग करना होगा। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
    जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए लोग पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं। हालांकि पुलिस, एंबुलेंस, दमकल तथा अन्य आपात

      सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है और उनका आवागमन सामान्य रहेगा।
      प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सामान्य कर

        दिया जाएगा। पुलिस बल को प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर तैनात किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को कम से कम परेशानी हो।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *