Bihar gopalganj ठंड लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम पूर्व डीआईजी आर् एन सिंह ने गहरी दुख प्रकट की

1001610244.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj= ठंड लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम पूर्व डीआईजी आर् एन सिंह ने गहरी दुख प्रकट की,
गोपालगंज महम्मदपुर थाना क्षेत्र के तुरहा टोली गांव में सोमवार की रात ठंड लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान तुरहा टोली निवासी सुदर्शन साह के पुत्र अरविन्द कुमार के रूप में हुई है, जो नवीं कक्षा का छात्र था।
परिजनों के अनुसार, सोमवार की रात अरविन्द की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज ठंड लगने लगी और शरीर कांपने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तै

यारी ही कर रहे थे कि देर रात उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घर में चीख-पुकार मची हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मृतक के घर पहुंचे और

    परिजनों को सांत्वना देने लगे। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है। ग्रामीणों

  1. का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड में खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत है।
    सूचना मिलने पर पूर्व डीआईजी आर.एन. सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ठंड का प्रकोप
    लगातार बढ़ रहा है और इसमें थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

      पूर्व डीआईजी ने लोगों से अपील की कि ठंड के मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल करें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर में ही सुरक्षित रहें। बाहर निकलते समय पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें, विशेष रूप से सिर, कान और छाती को। यदि ठंड लगने या तबीयत बिगड़ने के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
      उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को ठंड से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *