Bihar Gopalganj यूपी बिहार की सीमा पर स्थित NHi चेक पोस्ट अवैध वसूली का आरोपित गिरफ्तार

1001767766.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj,=बलथरी चेक पोस्ट पर रंगदारी व अवैध वसूली का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज जिले में पुलिस ने रंगदारी और अवैध रूप से पैसा वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर चल रहे इस अवैध धंधे का खुलासा पुलिस जांच के दौरान हुआ।
थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में कुचायकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोग चेक पोस्ट पर वाहन चालकों से जबरन रंगदारी और अवैध रूप से पैसे की वसूली कर रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और

  • संदिग्ध लोगों की पहचान की।
    पुलिस जांच में प्रवीन शाही, मंटू शाही और गोलू शाही की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर

      मुख्य आरोपी प्रवीन शाही को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि अवैध वसूली के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।
      पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
      मामले में फरार आरोपी मंटू शाही और गोलू शाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का

      कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता और सख्ती का संदेश गया है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। #Giraftar #chekpostse #gopalganjnews #brokar #garmin

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *