रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj Sidhwalia अनुमंडल पुलिस कार्यालय का डीआईजी निलेश कुमार ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देशl
सारण रेंज के
डीआईजी निलेश कुमार ने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।
डीआईजी ने सिरिस्ता से संबंधित मामलों की भी जांच की और पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में प्रगति संतोषजनक है, जबकि शेष मामलों में तेजी लाने की आवश्यकता है।
डीआईजी ने एसडीपीओ एवं सर्किल इंस्पेक्टर को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया। विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की गई। पूरे सारण में आगामी शिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस बल की विशेष तैनाती करने के निर्देश दिए गए ताकि पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनी रहे।
इस अवसर परसिधवलिया
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार तथा संबंधित थाना अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। डीआईजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क, सक्रिय और जवाबदेह रहने का निर्देश दिया।

