रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj थावे दुर्गा मंदिर चोरी मामले की जांच तेज, गर्भगृह से लेकर परिसर तक एसआईटी ने की गहन पड़ताल
गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर पीठ में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के सिंगर बक्सा चोरी मामले को लेकर जांच और तेज कर दी गई है। इस सिलसिले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सदस्य मंदिर पहुंचकर गर्भगृह समेत पूरे मंदिर परिसर की विधिवत जांच-पड़ताल की। एसआईटी टीम ने मंदिर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला और संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की।
नगर थानाध्यक्ष प्रवीन प्रभाकर के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर तक करीब एक घंटे तक जांच की। इस दौरान मंदिर से जुड़े द
बताया गया है कि 12 सदस्यीय एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
टीम के सदस्य छपरा, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, बेतिया और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डेरा डालकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि चोरी की घटना में अंतरजिला गिरोह का हाथ हो सकता है।
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच तेजी
से चल रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर लिया
जाएगा। वहीं एसडीपीओ प्रांजल कुमार स्वयं पूरे मामले की गहनता से निगरानी कर रहे हैं। चोरी की घटना के 82 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस ने अब तक चार दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। साथ ही डॉग स्क्वायड और अन्य तकनीकी टीमों की मदद से भी जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बनाई जाएगी। इस
हाई प्रोफाइल चोरी मामले को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

