Bihar gopalganj 23 पशु चर पिकअप 9 तस्कर गिरफ्तार बड़े रॉकेट का खुलासा

1001574182.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar
Gopalganj=सिधवलिया थाना क्षेत्र में मवेशी

तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 23 मवेशी बरामद, 9 तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज पुलिस में पशु तस्करी के बारे रॉकेट का खुलासा किया है lसिधवलिया थाना क्षेत्र के दो गांवों में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहनों पर लदे 23 मवेशियों को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 9 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया, जिन्हें रविवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मवेशी तस्करों में हड़कंप मच गया है।
थाना अध्यक्ष श्याम देव झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार पिकअप वाहनों पर अवैध रूप से ले जाए जा रहे मवेशियों को जब्त किया गया। मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर लादा गया था, जिसे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान नितेश कुमार और बसंत कुमार के रूप में हुई है, जो बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सबली गांव के निवासी हैं। वहीं बृजेश यादव माझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव का रहने वाला है। इसके अलावा अरविंद यादव, निवासी बखरौर पंचपटिया, थाना बरौली, तथा विकास और अरविंद सहित अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी आरोपियों से सघन पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष ने

बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सभी आरोपी मवेशियों को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था।
पुलिस की इस कार्रवाई की

    स्थानीय लोगों ने सराहना की है। वहीं थाना अध्यक्ष श्याम देव झा ने स्पष्ट कहा कि मवेशी तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *