Bihar Gopalganj सोशल साइट पर भड़काऊ बयान से बिगड़ा माहौल प्रिंस नेता सहित कितने पर पुलिस का त्रिनेत्र

1001417492.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house
Bihar Gopalganj=बैकुंठपुर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस की सख्ती, कई यूज़र्स पर मामला दर्ज

Bihar Gopalganj=गोपालगंज। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 10 नवंबर को विकास कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह के बीच मतदान को लेकर

    कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस मामले में पहले ही बैकुंठपुर थाना में एक कांड दर्ज किया गया था।

    घटना के बाद भी कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने फेसबुक पर

  • आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस की बार-बार चेतावनी के बावजूद ऐसे पोस्ट जारी रहे, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।

    पुलिस ने फेसबुक आईडी प्रिंस नेता मनीष कुमार सिंह, मनु कुमार यादव, और अनूप राज को चिन्हित करते हुए बैकुंठपुर थाना में नया मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस प्रशासन की अपील:
    “कृपया सोशल मीडिया

  • पर ऐसी कोई टिप्पणी या पोस्ट न करें जिससे सामाजिक सौहार्द, शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

    इस कार्रवाई के

  • बाद क्षेत्र में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट से शांति भंग न हो सके।
    सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू राजेश कुमार ने बताया कि सोशल साइड की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन कर रहा है बेवजह भड़काऊ बयान बाजी ना करें अन्यथा आपका कैरियर चौपट हो सकता
  • है सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी विदेश जाने का अवसर खत्म हो जाएगा और अच्छी प्राइवेट नौकरी में भी आपको दिक्कत आएगी सभी कामों के लिए कैरक्टर सर्टिफिकेट चाहिए थाना कैरक्टर सर्टिफिकेट नहीं देगी तो आप सरकारी नौकरी अच्छे Ptaa से वंचित हो जाएंगे आपस में सौहार्द बनकर रहें और पुलिस की मदद करेंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *