Bihar Gopalganj दो बाइकों की टक्कर एक की मौत

1001423014.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar
Gopalganj
Bihar gopalganj=बैकुंठपुर में भीषण सड़क हादसा।

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल — पिता के सिर से उठा सहारे का साया

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र

  • के स्टेट हाइवे-90 पर बनकटी में मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत युवक की पहचान सिधवलिया
      थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी अर्जुन महतो के 21 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है।

      घटना की सूचना पर बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल युवकों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल

      रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस ने बताया कि एक ही बाइक पर दो युवक थे जिसमें एक की मौत हो गई है। और दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जबकि दूसरा बाइक चालक घायल है।

    थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि दोनों बाइकों को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसआई निरंजन कुमार पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

    पिता के सर से उठा जवान

      बेटे का साया।

      दुर्घटना की खबर मिलते ही बबलू के घर में कोहराम मच गया। पिता अर्जुन महतो, जो पहले रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे, अब अपने कमाऊ बेटे के

    • खो जाने से बेसहारा हो गए हैं। मां कांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है — हर आंख नम है, क्योंकि कुछ समय पहले ही प्रदेश से लौट आया था बेटा, दोस्तों से मिलने बैकुंठपुर गया हुआ था। और फिर से प्रदेश जाने वाला था लेकिन दुर्घटना में उसकी जान चली गई।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *