Bihar Gopalganj में आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का सारण डीआईजी ने लिया जाएगा

1001623663.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar ke उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गोपालगंज दौरे पर, थावे मंदिर में पूजा व एबीवीपी अधिवेशन का करेंगे उद्घाटन
Bihar Gopalganj= गोपालगंज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गोपालगंज जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सबसे पहले प्रसिद्ध थावे माता मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के बाद वे मंदिर परिसर में ही पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इस दौरान हाल ही में हुए थावे मंदिर चोरी कांड को लेकर उनका बयान सामने आने की पूरी संभावना है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री

  • सम्राट चौधरी गोपालगंज के मिंज स्टेडियम जाएंगे, जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अखिल भारतीय अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थी प्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर स्टेडियम परिसर को पूरी तरह से सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आम यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू किया है। वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं और उसका विस्तृत रोड मैप भी जारी किया गया है, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
    सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है। उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी निलेश कुमार ने थावे मंदिर का निरीक्षण

    कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित, एसडीपीओ प्रांजल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। मंदिर परिसर से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
    जिला प्रशासन और

      पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है, ताकि उपमुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *