रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=गोपालगंज में आधुनिक अनुसंधान को लेकर थाना स्तरीय फॉरेंसिक कार्यशाला आयोजित
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले में
आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में फॉरेंसिक वैज्ञानिक प्रणव कुमार राय के नेतृत्व में
-
थाना स्तरीय एक विशेष प्रकार की अनुसंधान संबंधी कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और अनुसंधान प्रक्रिया में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।
अब तक जादोपुर, थावे, विशंभरपुर एवं कुचायकोट थाना परिसर में इस कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा चुका है।
इन कार्यशालाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया। कार्यशाला के दौरान फॉरेंसिक वैज्ञानिक प्रणव कुमार राय ने वैज्ञानिक अनुसंधान की उपयोगिता और उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बताया गया कि किसी भी आपराधिक घटना के सफल उद्भेदन में वैज्ञानिक जांच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने घटना स्थल की सुरक्षा, साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की विधि, फिंगर प्रिंट के महत्व, साइबर क्राइम की बढ़ती चुनौतियों तथा नवीन फॉरेंसिक टूल्स के प्रयोग के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि प्रारंभिक स्तर पर ही साक्ष्यों को सही ढंग से संरक्षित किया जाए, तो अपराधियों तक पहुंचना कहीं अधिक आसान हो जाता है।
एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देशानुसार इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम जनता को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे किसी घटना की स्थिति में पुलिस को सही सहयोग
-
प्रदान कर सकें। जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
- पारदर्शी और प्रभावी अनुसंधान प्रणाली को और मजबूत किया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे आधुनिक,

