Bihar Gopalganj मामी के डिलीवरी में गई युवती का लाश मिला पानी में

1001358686.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=गोपालगंज महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम गांव निवासी नरेश महतो की पुत्री ज्योति कुमारी की रहस्यमयी

मौत की घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। ज्योति 3 तारीख को अपनी मामी के घर, माझा थाना क्षेत्र के रूपन छाप गांव स्थित बिगु महतो के यहां गई थी। बताया जाता है कि वहां प्रसव (डिलीवरी) का कार्य था, जिसमें मदद

    के लिए वह पहुंची थी। दो दिन पहले उसके लापता होने की सूचना पर परिजनों ने बरौली थाना में आवेदन दिया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

  • दो युवकों को हिरासत में लिया था।

    सोमवार दोपहर स्थिति तब और भयावह हो गई जब ग्रामीणों ने पास के तालाब में एक शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव ज्योति कुमारी का ही पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बरौली थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अ

  • स्पताल भेज दिया।

    सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर-2 राजेश कुमार ने बताया कि लड़की के लापता होने के बाद से ही मामले की जांच चल रही थी। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा

      रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

      ज्योति की मौत से परिवार के लोगों में मातम छाया है और ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर र

    ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *