Bihar Gopalganj एसडीपीओ बड़ा खुलासा एक करोड़ का गैस पाइपलाइन बरामद अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय, कबाड़ दुकान से 260 पाइप बरामद, दो गिरफ्तार; पंजाब-दिल्ली तक छापेमारी

1001503808.jpg

रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj एनएच-27 गैस पाइप चोरी कांड का बड़ा खुलासा: अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय, कबाड़ दुकान से 260 पाइप बरामद, दो गिरफ्तार; पंजाब-दिल्ली तक छापेमारी

Gopalganj सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एनएच-27 पर बीपीसीएल की घरेलू गैस सप्लाई परियोजना में उपयोग किए जाने वाले पाइप की बड़े पैमाने पर हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मंगलवार को गोपालगंज पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के झपियापुर स्थित एक कबाड़ दुकान पर छापेमारी कर 212 कटिंग पाइप और 48 अतिरिक्त पाइप, कुल 260 पाइप, बरामद किए गए। कार्रवाई के

    दौरान पुलिस ने दो आरोपितों—ट्रक ड्राइवर रविरंजन कुमार और ट्रक मालिक रंजन कुमार (दोनों सिवान जिले के निवासी)—

  • को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक जप्त कर ली।

    पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक के माध्यम से बीपीसीएल की सप्लाई लाइन का पाइप लाया जा रहा था, इसी दौरान आरोपितों ने पाइप चोरी कर कबाड़

दुकान में छिपा दिया था। सिधवलिया थाना अध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि बरामद सामान थाने ला लिया

    गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है।

    हाइड्रा चालक को फर्जी कॉल से खुला राज

    पुलिस के अनुसार,

    बुधवार को एक आरोपी ने कंपनी के कर्मचारी बनकर हाइड्रा चालक को फोन किया और 80–90 पाइप ट्रक पर लोड

    करा लिए। बीपीसीएल के कार्यपालक अभियंता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली,

जिसमें पता चला कि कॉल कबाड़ दुकान संचालक ने किया था। सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस सिवान पहुंची, जहां से चोरी किए गए पाइप बरामद किए गए।

अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका, पंजाब-दिल्ली में छापेमारी

एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया था। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के पाइप बरामद किए जा चुके हैं। एक पाइप की कीमत लगभग 3 लाख होने के चलते कुल 2 करोड़ 70 लाख की चोरी का अनुमान है।

एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में हुसैनगंज के कबाड़ दुकान पर हुई छापेमारी में गोपालगंज के अलावा सिवान के गुठनी स्थित बीपीसीएल प्रोजेक्ट से सूर्य कंपनी कर रही कार्य सड़क किनारे गैस सप्लाई के लिए गिरे पाइप में 40 पाइप चोरी के मिले, जिन्हें सिवान पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस को आशंका है कि इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने पंजाब और दिल्ली में भी छापेमारी शुरू कर दी है। अन्य चोरी हुए पाइप की बरामदगी के लिए अभियान जारी है।

चोरी के 5 दिन के अंदर पुलिस ने मामले का उद्वेदन कर दिया।

क्या था मामला

  • भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय अभियंता ने गुरुवार को सिधवलिया थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *