रवि रंजन कुमार महेंद्र
Media house Bachao accident Maut Gopalganj I Riksha police Ne japt ki Sadar aspataal postmortem Gopalganj in khabar Bihar Gopalganj=गोपालगंज सड़क पार कर रही महिला को बचाने के प्रयास में बाइक सवार की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
Gopalganj गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई,
जबकि सड़क पार कर रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक
सड़क किनारे
अचानक आई महिला को बचाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन नियंत्रण खो देने के कारण वह महिला से टकरा गया और सीधे सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेजथी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों के
अनुसार महिला अचानक सड़क पार करने लगी, जिसे देखकर बाइक चालक ने दिशा बदलने की कोशिश की। इसी दौरान अनियंत्रित होकर युवक पहले महिला से टकराया और फिर रेलिंग में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला और गम्भीर रूप से घायल
बाइक सवार को सड़क किनारे उठाकर मदद की कोशिश की। लेकिन बाइक चालक की हालत नाजुक होने के कारण लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई पी. के. राही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल महिला को भी तुरंत सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत को अत्यंत गंभीर बताया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज
के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना कैसे हुई, इसकी विस्तृत पड़ताल कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्कता बढ़ाने की बात कह रही है।

