रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj= में नशा मुक्ति अभियान को मिला जोर, थावे प्रखंड सभागार में अधिकारियों ने ली शपथ
Gopalganj गोपालगंज में जिलाधिकारी (डीएम) पवन कुमार सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशा मुक्ति अभियान को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसी कड़ी में थावे प्रखंड सभागार में भी बुधवार को बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई थावे की सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने की। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित इस जागरूकता शिविर में सबसे पहले सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशा से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और आम लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे।
सीओ कुमारी रूपम
शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज की नींव तभी मजबूत हो सकती है जब व्यक्ति स्वयं स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि शराब, गुटखा,
-
तंबाकू और अन्य मादक पदार्थ न केवल शरीर को कमजोर बनाते हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को नशे से दूरी बनानी चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक कर सही दिशा में प्रेरित करना है।
- स्नेहा कुमारी, अनिकेत राज, सौरव कुमार सहित प्रखंड के कई अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्ति के महत्व पर अपने-अपने विचार रखे और समाज में इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान
-
अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। बताया गया कि जल्द ही प्रखंड के सभी पंचायतों में भी नशा मुक्ति रैली, जागरूकता कार्यक्रम और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
यह कार्यक्रम लोगों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
un
कार्यक्रम में सीडीपीओ रेखा कुमारी, पूजा कुमारी, किरण कुमारी,

