रवि रंजन कुमार महेंद्र Midia haous Bihar Gopalganj= अचानक पहुंचे दिघवा दुबौली बाजार में सुरक्षा समीक्षा बैठक: स्वर्ण व्यवसायियों को नाइट गार्ड व सीसीटीवी लगाने का निर्देश एसडीपीओ राजेश कुमार ने दी।
जब अचानक एसडीपीओ पहुंच गए बाजार में । और व्यवसायियों से बात करने लगे और खुद सुरक्षा का जायजा लेने लगे ।
व्यवसाईयों का झुंड इकट्ठा हुआ । कुर्सी लगी फिर व्यवसायीयो ने कहा कि सर आप बैठीये ,बैठकर थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए की व्यवसायियों की बैठने की कुर्सी लगाई जाए। तुरंत व्यवसायियों के लिए भी कुर्सी लगी। सुरक्षा के एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली बाजार में रविवार
की संध्या सीएसपी संचालकों और स्वर्ण व्यवसायियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिधवलिया एसडीपीओ (सदर-2) राजेश कुमार ने की। हाल के दिनों में बढ़ती भीड़ व संदिग्ध ग
तिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा को और पुख्ता करने पर जोर दिया।
एसडीपीओ ने दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि सुरक्षा का प्रथम दायित्व दुकानदारों का भी है, इसलिए सभी व्यवसायी
सुबह दुकान खोलते ही थानाध्यक्ष का नंबर एवं डायल-112 का नंबर मोबाइल में तैयार स्थिति में रखें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सूचना दी जा सके।
सुरक्षा
व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसडीपीओ राजेश कुमार ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों को रात्रि में नाइट गार्ड रखने का निर्देश दिया, ताकि थाने से प्रतिनियुक्त चौकीदारों के साथ संयुक्त रूप से गश्त की जा सके और रात में चौक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की आशंकित सूचना तत्काल थाना या एसडीपीओ को दें, ताकि निरोधात्मक कार्रवाई समय रहते की जा सके और किसी घटना को रोका जा सके।
महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए एसडीपीओ ने सभी व्यवसायियों,
विशेषकर स्वर्ण दुकानदारों को दुकान में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से
लोगों से अपील की आपके द्वारा जो सूचना दी जाएगी वह गोपनीय रखी जाएगी।
बैठक में एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष सुभाष कुमार को रात में विशेष पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने का निर्देश भी दिया। बैठक में स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। एसडीपीओ की इस पहल की चर्चा बाजार में होने लगी और एसडीपीओ के साथ बैठक के बाद व्यवसायीयो ने कहा कि यह पहला कारगर है, व्यवसायीयों की पुलिस सुन रही हैं ।और हम लोग के तरफ से सुझाव भी दिए गए हैं ,जिस पर एसडीपीओ ने अमल किया है ।पूरा सहयोग प्रशासन का किया जाएगा।

