Bihar Gopalganj लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधी धर्मेंद्र गिरफ्तार

1001519957.jpg

Raviranjankumar Midia haous Bihar gopalganj=गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई:

    लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी की गिरफ्तारी जिला पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

    Gopalganj बैकुंठपुर थाना पुलिस ने रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने की कार्यवाही ,जिसमें अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के साथ पुलिस टीम ने महमदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ा।

      धर्मेंद्र कुमार पर महमदपुर और बैकुंठपुर थाना क्षेत्रों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ई से बाहर था।

      पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ी गांव में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को

    • न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

      अपराधी की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *