Bihar गोपालगंज शिक्षा विभाग के क्लर्क का रिश्वत कांड विधानसभा में पहुंचा

1001522672.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj= रिश्वत कांड शिक्षा विभाग क्लर्क बिहार विधानसभा गोपालगंज से इस समय शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले में कार्यरत एक क्लर्क द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप के बाद मामला तूल पकड़ चुका है। इस मुद्दे को बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) बंशीधर ब्रजवासी ने गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में उठाया,

  • जिसके बाद शिक्षा विभाग में तुरंत कार्रवाई की गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के संज्ञान में आते ही त्वरित प्रशासनिक कदम उठाए गए। डीईओ ने रिश्वत के आरोप में घिरे क्लर्क बाबूजान को पद से तत्काल हटा दिया है। उनके स्थान पर धीरज कुमार को नया अधिकृत क्लर्क नियुक्त किया गया है, ताकि विभागीय कार्यों में कोई बाधा न आए और पारदर्शिता बनी रहे।

    इस कार्रवाई की पुष्टि शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष निलेश सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद मामले की जांच और कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही थी। निलेश सिंह ने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार ब

      र्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

      MLC बंशीधर ब्रजवासी द्वारा विधानसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर तेजी आई और विभाग ने बिना देरी के निर्णय लेते हुए आरोपी क्लर्क को हटाकर

        संदेश दिया कि शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता सहन नहीं की जाएगी।

        स्थानीय शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में कठोर

        कार्रवाई होने से शिक्षा विभाग की कार्यशैली में सुधार आएगा और शिक्षकों को सही वातावरण मिल सकेगा।

        यह कदम शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *