रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=विदेश भेजने के नाम पर 44 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कटेया थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में कटेया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लंबे
-
समय से लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी कर रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थावे माता मंदिर परिसर के पास से कटेया थाना क्षेत्र के महंथवां गांव निवासी परशुराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।
- विज्ञापन बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी इन माध्यमों से लोगों को विश्वास में लेकर पैसे की ठगी करता था।
पुलिस रिकॉर्ड के-
अनुसार परशुराम यादव पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसके शातिर अपराधी होने की पुष्टि होती है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और ठगी के अन्य मामलों का खुलासा हो सके।
इस मामले पर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर करीब 44 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक क्यूआर स्कैनर मशीन, एक क्यूआर कोड, दो बैंक पासबुक, एक चेकबुक और विदेश भेजने से संबंधित तीन
एसपी विनय तिवारी ने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि विदेश भेजने या किसी भी प्रकार की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत अपने नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

