Bihar Gopalganj ईस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर का डुमरिया पुल 20 घंटे से जाम में

1001762035.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj East and West corridor ko jodne wala NH 27 per Jaam Pul per bhishan Jaam 20 घंटे तक कछुए की चाल से चला यातायात
डुमरिया पुल (एनएच-27) पर रविवार शाम से शुरू हुआ भीषण जाम सोमवार शाम तक जारी रहा, जिससे हजारों यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रविवार शाम

    करीब 7 बजे पुल पर एक वाहन खराब हो जाने के बाद स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई और रात 2 बजे तक लंबा जाम लगा रहा। बढ़ेया से लेकर कोटवा तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद भी सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम करीब 5 बजे तक पुल पर वाहनों की रफ्तार कछुए की चाल से च

      लती रही।
      कड़ाके की ठंड में फंसे यात्रियों को रात भर पुल पर ही इंतजार करना पड़ा। असम, गुवाहाटी, दिल्ली, ग्वालियर, अरेराज, मोतिहारी, नेपाल, रक्सौल, बेतिया, केसरिया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
      जाम की गंभीरता को देखते हुए महम्मदपुर थाना अध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और पूर्वी चंपारण पुलिस पूरी रात राहत कार्य में जुटी रही। एंबुलेंस और जरूरी वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय तक वन-वे ट्रैफिक

    • व्यवस्था लागू की गई। पुलिस लगातार जाम हटाने का माइकिंग के द्वारा प्रयास करती रही, लेकिन वाहनों की लंबी कतार और भारी यातायात दबाव के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *