Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज फायरिंग कांड में दारोगा समेत दो गिरफ्तार, वर्चस्व विवाद बना कारण
गोपालगंज के
-
टाउन थाना क्षेत्र स्थित बंजारी ब्रह्मस्थान के पास रविवार शाम हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दारोगा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
- वर्चस्व को लेकर विवाद के दौरान फायरिंग की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अकीलपुर थाने में पदस्थापित दारोगा आशीष कुमार (मूल निवासी तवकला गांव, अरवल) तथा पंकज (वार्ड नंबर 30, रामकृष्ण नगर) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि सदर एसडीपीओ प्रांजल ने की है।
मामले में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बलिराम दुबे ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम वह बंजारी ब्रह्मस्थान के पास एक जनरल स्टोर से सामान लेने गए थे। वहां पहले से मौजूद पांच लोग शराब के नशे में हथियार लेकर खड़े थे। सामान खरीदकर लौटते समय अचानक फायरिंग की गई और गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गई।
पुलिस जांच में घटनास्थल से दो खोखा कारतूस बरामद किए गए और एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में

