Midiahaus Bihar Gopalganj=शादी से पहले ही टूटा परिवार का सपना: सिधवलिया में लाखों की चोरी ।तस्वीर है खेत में बिखरे सामान।
सकला गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर नगद और लाखों के गहनों की चोरी कर ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद सिधवलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि सोमवार की रात गांव के विपिन कुमार राय और गांधी राय के परिवार भोजन के बाद सो
इसके बाद चोरों ने पड़ोसी गांधी राय के घर की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और पेटी में रखे करीब ढाई लाख रुपये के गहने चुरा लिए। कुल मिलाकर करीब साढ़े छह लाख रुपये की चोरी से परिवारों में मातम छा गया है। विपिन राय की बहन प्रीति की शादी आगामी मई में तय है और उसी के लिए ये गहने खरीदे गए थे। चोरी के बाद परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

