Gopalganj मल्लेश्वरी बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई

1001794210.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=
सिधवलिया प्रखंड के डॉ राम मनोहर लोहिया विद्यालय महम्मदपुर टेकनवास में मंगलवार को समाजसेवी स्वर्गीय मल्लेश्वरी सिन्ह की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राघव मिश्रा ने की, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने उनकी स्मृति को नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व शिक्षक रामेश्वर सिंह ने वर्ग एक के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, किताब और पेन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना समाज का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान संजय साह, उनके जीवन पर प्रकाश डाला ,अमित कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मल्लेश्वरी बाबू के समाजसेवी योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *