Bihar Gopalganj जमुनहा बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी, बाइक की डिक्की तोड़कर 10 लाख

1001778837.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj= जमुनहा बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी, बाइक की डिक्की तोड़कर 10 लाख के गहने उड़े
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनहा बाजार में

  • दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। ज्वेलरी दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
    जानकारी के अनुसार ज्वेलरी दुकानदार मनोज वर्मा अपनी दुकान के अंदर ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और दुकान के बाहर खड़ी उनकी बाइक की डिक्की को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि डिक्की में भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे, जिन्हें चोरों ने कुछ ही मिनटों में निकाल लिया और फरार हो गए।
    घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं

      लगी। जब दुकानदार बाहर आए तो बाइक की डिक्की टूटी देख उनके होश उड़ गए। डिक्की से गहने गायब मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
      पुलिस आसपास के दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।
      स्थानीय लोगों ने बाजार में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं प

        र चिंता जताई है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर

    गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सघन छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *