रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=बच्चे से बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के धनखड़ रोड पर एक मामूली सड़क हादसा हिंसक झड़प में बदल गया। क्रिकेट खेल रहे एक बच्चे के बाइक से टकराने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दुलदुलिया गांव निवासी रबिंद्र कुमार अपने घर से मांझा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खेल रहे एक बच्चे की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के
-
बीच पहले कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के
- लोग जुट गए और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना में रबिंद्र कुमार, गोलू कुमार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के भी कई लोग जख्मी
बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मांझा पीएचसी और बाद में सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका
-
इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना की
सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। आसपास के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समझदारी दिखाई जाती तो मामूली
हादसा इतना बड़ा विवाद नहीं बनता।
फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

