Gopalganj पाँच दिसंबर से शुरू होगा भारत शुगर मिल सिधवलिया का गन्ना पेराई सत्र, इंडेंट पूजा संपन्न

1001485445.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=पाँच दिसंबर से शुरू होगा भारत शुगर मिल सिधवलिया का गन्ना पेराई सत्र, इंडेंट पूजा संपन्न

Gopalganj भारत शुगर मिल सिधवलिया

में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में गन्ना विभाग कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ इंडेंट पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में कार्यपालक अध्यक्ष विकास त्यागी, डिप्टी यूनिट हेड विनोद सिंह, कार्यपालक उपाध्यक्ष (गन्ना) संजीव कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (गन्ना) आर.एस. मिश्रा सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

श्री त्यागी ने किसानों से साफ, ताजा और छिला हुआ गन्ना आपूर्ति करने की अपील करते हुए कहा कि मिल प्रबंधन इस सत्र में 58 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य लेकर

    चल रहा है। पूजा के बाद किसानों को एसएमएस के माध्यम से गन्ना पर्ची जारी कर दी गई।

    कार्यपालक उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सभी किसानों को एसएमएस के जरिए पर्ची की सूचना भेजी जाएगी, इसलिए किसान अपने मोबाइल का मेसेज इनबॉक्स खाली रखें। पर्ची प्राप्त होते ही गन्ने की कटाई-छिलाई शुरू करें और मिल परिसर में साफ गन्ना उपलब्ध कराएं।

    सिधवलिया मिल के द्वारा किसानों को सूचना दी गई गन्ना पेराई को लेकर जिससे किसानों में काफी खुशी देखी गई।

    किसानों की सुविधा के लिए मिल यार्ड में 24 घंटे संचालित

    समाधान केंद्र बनाया गया है, जहां किसान अपनी किसी भी समस्या का निवारण करा सकेंगे। मिल का गन्ना पेराई सत्र 05 दिसंबर 2025 से औपचारिक रूप से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *