Ravi Ranjan Kumar Mahendra Media house Bihar sarn Gopalganj लेपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटीअलेपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के
स्थानीय लोगों की सूचना पर सारण और गोपालगंज पुलिस संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास से कोई हथियार या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से मामले को संदिग्ध मान रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही चंदीप के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और उसकी अंतिम गतिविधियों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना की कड़ी जोड़कर निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके।
घटना की खबर
मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां पूनम देवी और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल थे। गांव में भी शोक का माहौल है, क्योंकि चंदीप को शांत और सरल स्वभाव का युवक बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कारणों से
मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच जारी है।

