Media house Bihar Gopalganj =कुचायकोट: 17.46 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज़ गिरफ्तार
Gopalganj
17.46 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, जिसका अवैध
कारोबार वह लंबे समय से कर रहा था।
उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार कार्रवाई
कर रहा है। इसी क्रम में विशेष निगरानी के तहत यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि बरामद शराब विभिन्न ब्रांडों की है, जिसकी बाज़ार में ऊँची कीमत पर अवैध बिक्री की जा रही थी। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और अवैध शराब से जुड़े लोगों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

